गभाना: हाईवे पैराई पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में कराया अंतिम संस्कार
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक की आखिरकार पहचान नहीं हो सकी। पैराई पुल के पास रविवार तड़के करीब 50 वर्षीय युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।