मौजमाबाद: फुलेरा में साइबर अपराधियों को बैंक खाता किराए पर देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, खाते से हुआ ₹50 हजार का साइबर फ्रॉड
जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुलेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को बैंक खाता किराये पर उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी देवराज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में और फुलेरा थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।