फरीदपुर: बहन को ससुराल से लेने गए भाई पर ससुरालियों ने किया धारदार हथियार से हमला
फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनी में एक युवक पर उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया युवक अपनी बहन को ससुराल लेने पहुंचा था हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित ने फरीदपुर कोतवाली में तहरीर देखकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है