टाटीझरिया: एनएच-522 तेलियाबाट के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, हुरलूंग के व्यक्ति की मौत
टाटीझरिया। एनएच-522 के तेलियाबाट के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, हुरलूंग के व्यक्ति की मौत। दवा लेने हजारीबाग जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। एनएच-522 पर स्थित टाटीझरिया थाना क्षेत्र के तेलियाबाट के पास सोमवार को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया।