सवाई माधोपुर: कनपटी पर पिस्टल लगाकर मारपीट कर मारने की कोशिश, मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज
रिपोर्ट में सूरज सिहं भदोरिया पुत्र बलवीर सिहं भदोरिया निवासी आईएचएस कालोनी ने बताया कि मैं मोटरसाईकिल से बाजार जा रहा था तो हरिजन मोहल्ले के चौराया पर मुझे रोक कर सुमित व अफसार ने मार ने कि कोशिश की ओर सुमित ने मेरे कनपटी पर पीस्टल लगाई ओर मारने की कोशिश की। मेने जैसे तैसे वहां से जान बचाकर वहा से भाग गया ओर मेरे को सुनित हरिजन ने जान से मारने की धमकी दी।