राजगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा ब्यावरा शहर के वल्लभा परिसर में रविवार को शाम 4:00 करीब युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू समाज की स्थिति संघ की स्थापना के उद्देश्यों और वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका पर विचार रखें।