गोड्डा: गोड्डा में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, बहनोई गंभीर जख्मी; दोनों शराब के नशे में धुत, पुलिस जांच में जुटी
Godda, Godda | Sep 12, 2026 गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में डोय के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चंदन कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई शिवदयाल (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी रामाशीष राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।