बक्सर: कुंभ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा, 4 युवक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 4, 2026 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर ने ट्रेन में चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 3 अप्रैल को चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12370 कुंभ एक्सप्रेस में की गई। RPF की टीम नियमित जांच कर रही थी, इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में मिले यात्रियों की तलाशी ली गई।