Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

साहिबगंज में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज सहित संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वर्गीय शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम से पहले साक्षरता चौक के समीप शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पूरा क्षेत्र ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री दीपक बिरुआ, झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल विधायक एम.टी. राजा समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। वीडियो में देखिए पूरी खबर और श्रद्धांजलि सभा की खास तस्वीरें। #ShibuSoren

Rajmahal, Sahibganj | Aug 4, 2026

MORE NEWS