बिजावर: बिजावर विधायक केन-बेतवा परियोजना के प्रभावितों से मिले, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
शनिवार शाम करीब 4 बजे बिजावर विधायक ने अपने निवास पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्राम ढोढन के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और चिंताएं सुनीं। उन्होंने विस्थापित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्रशासन और शासन स्तर पर लगातार उठाया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों से संवाद जारी है।