करनैलगंज: हीरापुर कमियार गाँव के निकट गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
हीरापुर कमियार गाँव के निकट गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसके नीचे आकर एक 22 वर्ष युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर CHC पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने घायल अनश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार 5 बजे SHO बताया मृतक युवक के परिजनों ने PM कराने से मना कर दिया है।