बहरोड़: बहरोड़ में शराब के नशे में ट्रेलर चालक ने किया तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Behror, Alwar | Jul 9, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में एक शराब के नशे में धुत ट्रेलर चालक ने जमकर उत्पात मचाया। चालक नीमराणा और दहमी क्षेत्र में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बहरोड़ तक पहुंच गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रेलर को रुकवाया और चालक को पकड़कर बहरोड़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।