लालगंज: वैशाली जिला के नए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने लालगंज थाना का किया निरीक्षण कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए
वैशाली जिला के नए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने लालगंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना भवन, मालखाना, आगंतुक कक्ष एवं परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था, अभिलेख संधारण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति तथा रात्रि गश्ती व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।