कैरो: कैरो में 28 से 30 जून तक विशेष E-KYC अभियान, सत्यापन नहीं कराने वाले मनरेगा मजदूरों का जॉब कार्ड होगा निरस्त।
कैरो प्रखंड प्रशासन ने शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 से 30 जून 2026 तक प्रखंड की सभी पंचायतों में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य मनरेगा के छूटे हुए सभी मजदूरों का शत-प्रतिशत E-KYC पूर्ण कराना तथा दीदी बाड़ी एवं अन्य विकास योजनाओं की जियो टैगिंग का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।