सदर: नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की गई सात साइकिलें बरामद
वाराणसी। लंका पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोपी दीपक सेठ (36), निवासी सब्जी मंडी, रामनगर को ट्रामा सेंटर पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सात साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।