सैदपुर: क्वालिटी एश्योरेंस की राज्य स्तरीय टीम ने सैदपुर CHC का किया एक्सटर्नल असेसमेंट, रिपोर्ट भेजी
शासन की मंशा पर क्वालिटी एश्योरेंस के तहत सैदपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया। इस दौरान राज्य स्तर पर नामित क्वालिटी एश्योरेंस की दो सदस्यीय टीम की प्रियंका त्रिपाठी व शालिनी त्रिपाठी अस्पताल में पहुंची और अस्पताल में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि असेसमेंट की रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी।