*विधायक चेतन आनंद ने राख की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक सड़क बनाने को दी प्राथमिकता।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*नबीनगर-बारुण 22.08.2026*
नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के दोनों *प्रखंड नबीनगर और बारुण* की जनता लंबे समय से *एनटीपीसी और बीआरबीसीएल* की राख की समस्या से परेशान है। इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए *विधायक श्री चेतन आनंद* ने वैकल्पिक सड़क बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।।
*विधायक चेतन आनंद* ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता ने हमें इस समस्या से अवगत कराया था। उसी समय से यह मुद्दा उनके हमारे लिए पहली प्राथमिकता बना हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि एक वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को इस तकलीफ से स्थायी राहत मिल सके। साथ ही इसे अपनी जिम्मेदारी भी मानते हैं कि एनटीपीसी और बीआरबीसीएल दोनों का काम सुचारू रूप से चलता रहे।।
इस संदर्भ में विधायक ने क्षेत्र की जनता और प्रशासन के साथ कई जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द काम आगे बढ़ाने का आदेश दिया है।। विधायक चेतन आनंद का कहना है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में प्रयास जारी रहेंगे इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर आयुषी सिंह तोमर तथा क्षेत्र के गणमान्य जनतागण मौजूद रहे।।