ज्ञानपुर: ज्ञानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को 28 मार्च को सकुशल बरामद कर लिया गया था, जिसके बाद मेडिकल जांच और बयान के आधार पर धारा 64 भा.दं.सं. और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।