ज्ञानपुर: सरपतहा जिला मुख्यालय पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया प्रदर्शन
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरंप्ताह जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्यस्थल पर कार्य किया और इसे 'काला दिवस' के रूप में मनाया।शिक्षक और कर्मचारी नई पेंशन योजना (NPS) को लेकर आक्रोशित हैं।