ज्ञानपुर: कंसापुर, पकड़ी कलां और वारी गांव का दौरा किया डीएम ने, लापरवाही पर लेखपाल को किया निलंबित
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए कंसापुर, वारी और पकड़ी कला ग्राम पंचायतों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पकड़ी कला का ग्राम सचिवालय बंद मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। कार्य में रुचि न लेने और अनुपस्थित रहने पर एक लेखपाल को निलंबित किया।