ज्ञानपुर: भदोही एसपी ऑफिस में उप निरीक्षक प्रमोद यादव को एसपी ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया
भदोही के उप निरीक्षक प्रमोद यादव ने जौनपुर में आयोजित जोनल पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप-2025 में 86 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने जौनपुर के पहलवान विश्वजीत को 10-0 से हराया। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें सम्मानित किया।