ज्ञानपुर: देवनाथपुर में बवाल, शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने किया हल्ला बोल
भदोही जनपद के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के देवनाथपुर में उस समय बवाल हो गया, जब भारी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, महिलाओं का कहना है, कि शराबी नशे में धुत होकर गाली गलौज और अशब्द भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे उनका घर से निकलना दुबर हो गया है, महिलाओं ने कहा कि जल्द से जल्द गांव से शराब की दुकान हटाई जाए इस मौके पर भारी संख्या में लोग रहे।