लवकुशनगर: लवकुशनगर थाना परिसर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन, SDOP नितेश पटेल व थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी रहे मौजूद
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Oct 20, 2026
विजयादशमी के अवसर पर लवकुशनगर थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। SDOP नितेश पटेल और थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी सहित थाने के पुलिस स्टाफ ने विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों का मंगलवार की सुबह 11 बजे पूजन किया। इस दौरान शस्त्रागार से हथियार निकालकर उनकी साफ-सफाई की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई