खलीलाबाद: बिड़हर घाट पुल से छलांग लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, नाम-पता नहीं बताया
बिड़हर घाट पुल पर सरयू नदी में कूदने की कोशिश कर रही महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। महिला मानसिक तनाव में है और अपना नाम-पता नहीं बता रही है। पुलिस उसकी काउंसलिंग कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं।