घाटोल: वागड़ में संस्कार शिक्षण व शिविरों का प्रारंभ, घाटोल में हुआ उद्घाटन
श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर व 18000 दशा हुमड समाज के तत्वाधान में शिविरों का आयोजन 7 जून से 14 जून पूरे वागड़ में रहेगा शिविरों में सभी गांव में पधारे सांगानेर विद्वानों के माध्यम से संस्कारों का बीजारोपण किया जाएगा। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार जैन समाजजनों की मौजूदगी मे आठ दिवसीय शिविर का उदघाटन घाटोल मे किया गया।