प्रधानमंत्री सूर्य घर से जुड़कर बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा दोहरा लाभ - कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को गति देने के लिए कोरिया में 30 सोलर दीदियां चयनित' , 'पीएम सूर्यघर योजना के तहत वेंडर्स, विद्युत विभाग व बैंकर्स की संयुक्त कार्यशाला संपन्न'।
कोरिया जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को पाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास के साथ बिहान योजना से जुड़ी लखपति दीदियां, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, अग्रणी बैंक प्रबंधक और जिले में कार्यरत सौर उर्जा उपकरण के वंडर्स शामिल हुए।
कलेक्टर कोरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में सोलर दीदियों को आगे लाकर उन्हे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत व्यापक विस्तार के लिए पायलट प्रोजेक्ट की कमान सौंपी गई। आने वाले समय में यह दीदियां जिले में हजारों बिजली उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने का कार्य करेंगी तथा इससे उन्हे अपने आजीविका के लिए एक अतिरिक्त लाभ का व्यवसाय प्राप्त होगा।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #KoreaDistrict #SolarDidi #GoodGovernance
9 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 4, 2026