करतला: कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, सोनगुढ़ा में अधूरे मकान कागजों में पूर्ण, सोनपुरी में घोटाले की बात
Kartala, Korba | Jun 2, 2026 कोरबा जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा में कई अधूरे मकानों को शासकीय रिकॉर्ड में पूर्ण दिखाए जाने का खुलासा हुआ है। मौके पर कई आवास अधूरे मिले, जबकि दस्तावेजों में उन्हें पूरा बताया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें तीसरी किस्त जारी होने तक की जानकारी नहीं