खेरागढ़: खेरागढ़ में पुलिस ने एक्शन मोड ऑन करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया
खेरागढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार शाम 6 बजे नवागत थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने कस्बे में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए वाहनों की जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की सख्ती से जांच पड़ताल की। नियमों का उल्लंघन करने वालो