मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में उपलब्ध हुआ एंटी रेबिज इंजेक्शन
करीब एक सप्ताह के अंतराल के बाद बुधवार की सुबह नौ बजे से अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन उपलब्ध हो चुका है और रोगियों को इंजेक्शन की सुविधा मिलनी शुरु हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल से एंटी रेबिज इंजेक्शन अनुमंडल अस्पताल में व्यवस्थित किया गया है ताकि रोगियों को परेशानी नही हो ।