पेण्ड्रा रोड गौरेला: छत्तीसगढ़: भदौरा में शराब के नशे में जहरीले सांप को गले में डालकर घूमता रहा शख्स, सांप ने कई बार डसा
भदौरा गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां पर एक ग्रामीण शराब के नशे में अपने पड़ोसी के घर मे घुसे जहरीले सांप को पकड़ने घुस गया और साँप को पकड़ कर अपने गले मे फसा लिया और घूमता रहा इस दौरान उसे उस जहरीले सांप ने कई बार डसा जब संतराम भैना को साँप का नशा चढ़ने लगा तो आसपास के लोगो ने अस्पताल पहुचाया , संतराम मौका देख कर बिना इलाज कराए भाग गया।