गया टाउन सीडी ब्लॉक: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा मार्कंडेय महादेव मंदिर, सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
। सावन माह की प्रथम सोमवारी पर गया शहर स्थित मंगला गौरी परिसर के प्राचीन मार्कंडेय महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार की सुबह 8 बजे तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे।