शाहबाद: लोनी चीनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों को दी गई सूचना
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लोनी चीनी मिल के एक कर्मचारी की शाहजहांपुर हाईवे पर बादशाह नगर और सेहरामऊ के बीच में रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर लोनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी।