शाहबाद: परेली गांव में रात्रि के वक्त दबंगों ने घर में घुसकर पुरुषों और महिलाओं को पीटा, सामान तहस-नहस किया, दलित दहशत में
तहसील के परेली गांव में कुछ दबंगों ने रात्रि के वक्त दलितों के घरों में जमकर तांडव किया। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों को पीटने के बाद घर का सामान तोड़कर तहस-नहस कर डाला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर तो पहुंची, शांति बनाए रखने की अपील करते हुए वापस आ गई। दूसरे दिन कोतवाली पर पहुंचकर पीड़ित दलितों ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दबंगों के खिलाफ कार्रवाई मांग की ।