शाहबाद: श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में नमो नव मतदाता सम्मेलन संपन्न, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और सांसद ने लिया भाग
श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी और सांसद जयप्रकाश रावत ने भाग लिया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली संबोधित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।