शाहबाद: आगमपुर की युवती एयर इंडिया में नौकरी के नाम पर ठगी गई, साइबर ठग ने 42,550 की चपत लगाई, युवती ने तहरीर दी
एयर इंडिया कंपनी में नौकरी के नाम पर एक युवती के साथ ठगी हुई। युवती से तीन बार में 42,550 की ठगी की गई। युवती ने सोशल मीडिया पर एक लिंक के माध्यम से नौकरी के लिए संपर्क किया। उधर से सिक्योरिटी के नाम पर रुपए जमा करने की बात माही शर्मा नाम की एक महिला द्वारा कही गई। इसी आधार पर युवती ने तीन बार में जन सेवा केंद्र से 42,550 रूपए डाल दिए। युवती ठग गई।