गोरखपुर: एक अवैध रिवाल्वर के साथ एक अभियुक्त को रामगढ़ताल पुलिस ने आजाद चौक से किया गिरफ्तार
उप निरीक्षक अमित चौधरी और की टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक अवैध 32 बोर का रिवाल्वर भी बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ताल पर धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अभियुक्त रुस्तमपुर नहर रोड थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर का रहने वाला है जिसे आजाद चौक से गिरफ्तार किया गया है।