गोरखपुर: तिवारीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पहुंची गोरखपुर प्रेस क्लब भू माफियाओं से जमीन बचाने की लगाई गुहार
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग की रहने वाली पीड़िता आज गोरखपुर क्लब पहुंची उसने प्रेस वार्ता कर बताया कि, इलाहीबाग के ही रहने वाले कुछ भू माफिया उसकी जमीन को कब्जा करना चाह रहे हैं। जबरन उसके घर में घुसते हैं और तोड़फोड़ कर देते हैं, जिसकी शिकायत थाने पर की जाती है लेकिन थानेदार पीड़िता के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर देती है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।