गोरखपुर: स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत गोरखपुर नगर निगम में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ कार्यशाला
स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत नगर आयुक्त गौरव सिंह सुगरावल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन गोरखपुर के नगर निगम में किया गया। सफाई मित्रों की सुरक्षा और उनके सम्मान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिए जाने हेतु सफाई मित्र सेवा पोर्टल के द्वारा सफाई मित्रों को एक आधार प्रदान किया गया।