नवाबगंज: बाराबंकी में बृजेश पाठक ने विपक्ष पर किया हमला, चंपत राय विवाद पर कहा- मैं जांच अधिकारी नहीं
बाराबंकी पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रविवार करीब साढ़े नौ बजे राम मंदिर और विपक्ष को लेकर तीखा बयान दिया। चंपत राय विवाद पर उन्होंने कहा कि वह जांच अधिकारी नहीं हैं और इस मामले में फैसला सक्षम एजेंसियां करेंगी। बसपा की चुनावी तैयारियों को उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया।