सरवाड़: बोराड़ा पुलिस थाना में सीएलजी बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने की अपील
Sarwar, Ajmer | Aug 10, 2026 आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए बोराड़ा पुलिस थाना परिसर में सोमवार को शाम 6 बजे सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने की।बैठक में बोराड़ा व आसपास के गांवो से शांति समिति के सदस्य,सीएलजी सदस्य,युवा सीएलजी सदस्य,ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र एवं मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।