भीषण सड़क हादसा: बस से टकराने के बाद आपस में भिड़ीं दो बाइक, युवक और महिला गंभीर रूप से घायल
बलिया (उभाँव): बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर थाने के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक आगे चल रही बस से टकराने के बाद सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई।
हादसे में रामपुर कानगोयान निवासी 20 वर्षीय विकास कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरी बाइक सवार रिंकू देवी के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीयर CHC से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना पर उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
⚠️ अपील: कृपया दोपहिया वाहन चलाते समय रफ्तार पर नियंत्रण रखें और हेलमेट जरूर पहनें!
#BalliaNews #RoadAccident #BeltharaRoad #TrafficSafety #UPNews #BreakingNews