धौलपुर: उधारी के पैसों को लेकर मारपीट और फायरिंग अनाज मंडी में ही वारदात आरोपी मौके से फरार
निहालगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर से फायरिंग की वारदात सामने आई है। आगरा रोड सर्विस लेन स्थित अनाज मंडी परिसर में देर शाम उधार के पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ जानकर मारपीट करते हुए मौके पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।