हुज़ूर: भोपाल कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान 70 वर्षीय कस्तूरी बाई कलेक्टर से अपना दर्द बयां करते हुए रो पड़ीं
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2024 मंगलवार को भोपाल कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से अपना दर्द बयां करते हुए 70 वर्षीय कस्तूरी बाई रो पड़ी। उन्होंने बताया की बेटा और पोता मुझे घर से बाहर निकाल रहे हैं मैं कहां जाऊं| साथ ही उन्होंने बताया कि वह हलालपुरा में रहती है। वृद्धा की बात सुनकर कलेक्टर ने बेटे पर भरण-पोषण के तहत कार्रवाई करने की बात कही।