गुरूर: NH-30 नैकुरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़े, मौके पर दो लोगों की हुई मौत
Gurur, Balod | Apr 6, 2026 चारामा ब्लॉक के ग्राम डोकला निवासी योगेश्वर साहू एवं देवेंद्र पांडे ट्रैक्टर ट्राली मे सामान भरकर NH 30 से होते हुए ग्राम फागुनदाह जा रहे थे। नैकुरा पुलिया के पास पीछे की तरफ से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।