पन्ना: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छतरपुर डेयरी से दूध का नमूना लिया, संचालक पर जांच में बाधा डालने और दबाव बनाने के आरोप
Panna, Panna | Nov 30, 2024 पन्ना के अस्पताल चौराहे पर स्थित छतरपुर डेयरी से खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध का सैंपल लिया। नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश राय और पुलिस बल की मौजूदगी में सैंपलिंग की गई। अधिकारी ने बताया कि संचालक पर दस्तावेज न प्रस्तुत करने और जांच में बाधा डालने के आरोप हैं।