जलालाबाद: अल्लाहगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो चोरों को गिरफ्तार किया, की विधिक कार्रवाई
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो चोरी की साइकिल एवं दो छत के चोरी किए गए पंख बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में मोहल्ला शिवपुरी निवासी अमन पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया जिसका फोटो तस्वीरों में दिखाया गया है.जबकि एक बालअपचारी है जिसकी तस्वीर नहीं है।