कानपुर: चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर का नामकरण पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नाम पर करने की मांग की गई
कानपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर का नामकरण पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नाम पर करने की मांग उठी है। श्याम बिहारी मिश्रा स्मृति समिति के सदस्यों ने बुधवार को 4 बजे मंडलायुक्त से मुलाकात कर यह मांग रखी।समिति सदस्यों ने बताया कि श्याम बिहारी मिश्रा भाजपा से चार बार सांसद रहे।