कानपुर: परमट घाट पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया युवक डूबा
दोस्तो संग परमट घाट पर गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सभी साथी लखनऊ से कल पैसेंजर ट्रेन से कानपुर आए थे। मृतक के दोस्त ने बुधवार 2 बजे बताया कि,सभी दोस्त परमट घाट पहुंचे थे जहां नाव वालों को 100 रुपए देकर गंगा की बीच धारा पर ले गए। परिजनों का फोन आने पर हम लोग बात करने लगे,इस दौरान गंगा में नहाते हुए बीच धारा तक पहुंच गया और डूब गया।