कांके: डीसी कार्यालय के पास होमगार्ड अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने और अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | May 16, 2026 डीसी कार्यालय के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे होमगार्ड अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बता दें कि काफी संख्या में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने मोरहाबादी मैदान से डीसी कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।