पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के सामने प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, लोगों में आक्रोश
वीर चंद पटेल पथ पर भाजपा कार्यालय के सामने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भाजपा कार्यालय के सामने कई लोग अतिक्रमण कर रह रहे थे जिसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को वहां से अतिक्रमण हटवा कर जगह को खाली कराया। वहीं शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे वहां के लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला।